पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत निशानेबाजों ने ट्रैप शूटिंग में अपना जौहर दिखाएं। विधायक प्रवक्तानंद समेत ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह गंगवार और तमाम निशानची जुटे। टारगेट पर निशाना साध कर निशानेबाजों ने हर किसी को प्रभावित किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ था। आज शाम इसका समापन किया जाएगा। अंतिम दिन 12 बोर ट्रिपिंग शूटिंग का आयोजन शुरू करा दिया गया है। विधायक समेत जिला स्तरीय अधिकारी भी प्रतियोगिता के दौरान मौजूद रहे। प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया कि शाम को 7 बजे विधिवत आयोजन कर समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता में .22, .32 और 12 बोर ट्रैपिंग का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बच्चे और महिलाओं ने भी टारगेट पर निशाने साधे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.