साहिबगंज, अप्रैल 3 -- उधवा। स्थानीय पूर्वी उधवा के भूदेव मंडल टोला स्थित बजरंग बली मंदिर के पास आर्य समाज की ओर से शुक्रवार को तीन दिवसीय महोत्सव वैदिक सत्संग महायज्ञ शुरू हुआ। मौके पर गाजेबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जानकारी के अनुसार शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से भूदेव मंडल टोला,आर्य समाज मंदिर,वेद मंदिर गुरुकुल प्रांगण से होकर कचहरी घाट, सोमवारी हाटपाड़ा,पाकीजा मोड़,मिस्त्री टोला आदि गांवों का भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। वैदिक सत्संग महायज्ञ में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के बदायु से आचार्य सुनील देव अरिष्ट, साध्वी साधना आर्या,आचार्य राजदेव,भागलपुरी से संजय कुमार, अयोध्या से आचार्य हरीश आर्य एवं कोलकाता से आचार्य दिपक शास्त्री शामिल हुए। इस दौरान आर्य समाज उधवा के मंत्री ज्ञान चंद्र ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.