लखीमपुरखीरी, अप्रैल 22 -- गोला। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में जिले के विद्यार्थियों में विज्ञान एवं तकनीकी के लोकप्रियकरण के उद्देश्य से तीन दिवसीय विज्ञान बस कार्यक्रम का बुधवार से शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम 22 से 24 अप्रैल तक तहसील गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में संचालित किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज से हुआ जहां विज्ञान बस के आगमन से विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और जिज्ञासा का माहौल देखने को मिला। विज्ञान बस में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक उपकरणों का प्रदर्शन किया गया जिससे छात्रों को विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को समझने का व्यावहारिक अवसर मिला।विज्ञान बस में 3 डी प्रिंटर, माइक्रोस्कोप, टेलीस्कोप, पेरिस्कोप और केमिकल बॉन्डिंग मॉडल जैसे उपकरणों को प्...