इटावा औरैया, जून 18 -- इटावा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर यहां शास्त्री चौराहे पर सूचना विभाग की ओर से विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इसके साथ ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने इस प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया ओर सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ली। सदर विधायक ने कहा कि केन्द्र प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं पर आधारित यह प्रदर्शनी आमजन तक जानकारी पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। सदर विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- सोल्जर बोर्ड में चार दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी शुरू पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य व प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठे...