औरैया, जून 18 -- केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे एवं पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण ढंग से प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी का आयोजन जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया है। इसका उद्देश्य आमजन को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास की यात्रा से अवगत कराना है। यह भी पढ़ें- कंपनी बाग में सजी विकास की तस्व...