जौनपुर, जून 18 -- जौनपुर, सुजीत शुक्ल। भारत सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पांच से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उसी के तहत बुधवार को विकास भवन परिसर के सामने 17-20 तक चलने वाली विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने किया। इस दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया मौजूद थे。 यह भी पढ़ें- सेवा सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक ने निकाली पदयात्राप्रदर्शनी की विशेषताएँ प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की ओर से विगत 12 वर्षों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, डिजिटल सेवाओं, स्वास्थ्य, शि...