नोएडा, मार्च 20 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित आर्य समाज मंदिर में 21 से 23 मार्च तक 64वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मूलचंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञ के साथ होगा। इसके बाद समाज सुधार सम्मेलन आयोजित होगा। 22 को गौरक्षा सम्मेलन और युवा जागृति सम्मेलन होगा। 23 मार्च को राष्ट्र रक्षा सम्मेलन और महर्षि दयानंद जीवन चरित्र सम्मेलन आयोजित होगा।।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...