सोनभद्र, फरवरी 28 -- सोनभद्र। साईनाथ कॉलेज परिसर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता खेल संग्राम के समापन पर छात्रों में खेलों के प्रति उत्साह और ऊर्जा की लहर पैदा कर दी। यह प्रतियोगिता 26 से 28 फरवरी तक चली, जिसमें सैकड़ों छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में इनडोर गेम्स में कैरम, शतरंज, रंगोली प्रतियोगिता आदि शामिल थीं, जहां छात्रों ने अपनी एकाग्रता, रणनीति और कलात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं आउटडोर गेम्स में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, ट्रैक रेस (100 मीटर), टग ऑफ वॉर जैसी रोमांचक स्पर्धाओं ने पूरे परिसर को उत्साह से भर दिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों में टीम वर्क, अनुशासन, नेतृत्व और आपसी सहयोग की भावना देखने को मिली। समापन समारोह में कॉलेज प्रबंधन, खेल संयोजक ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.