शाहजहांपुर, फरवरी 10 -- इंटीग्रल विश्वविद्यालय केंद्र में सोमवार से 14वां वार्षिक खेलकूद समारोह शुरू हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन नौ से 11 फरवरी तक चलेगा। समारोह के दौरान क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। उद्घाटन अवसर पर संस्था प्रधान आसिम जफर खान ने महापौर अर्चना वर्मा और विशिष्ट अतिथि लेफ्टिनेंट प्रधानाचार्य मोहम्मद अय्यूब का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया। पहले दिन वॉलीबॉल में डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल टीम ने जीत दर्ज की, जबकि क्रिकेट में डिप्लोमा मैकेनिकल टीम ने डिप्लोमा इलेक्ट्रिकल को 28 रन से हराया। समापन समारोह 11 फरवरी को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.