बुलंदशहर, जनवरी 28 -- डिबाई। क्षेत्र के पला कसेर स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह ने छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने अवगत कराया कि प्रतियोगिता 30 जनवरी तक चलेगी। क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रभारी माया यादव के निर्देशन में शुरू हुए। खेलों में रस्साकसी,शतरंज, दौड़ बैडमिंटन, टेबिल टेनिस,आदि प्रतियोगिता हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य अखलेश कुमार, सिंह वीर सिंह, दिनेश चंद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.