कोडरमा, अप्रैल 1 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक आचार्य कार्यशाला का समापन बुधवार किया गया। समापन सत्र योग व ओंकार ध्वनि के साथ प्रारंभ किया गया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रभारी मनोज कुमार सिंह के द्वारा कराया गया l मौके पर हजारीबाग विभाग के विभाग प्रमुख ब्रजेश कुमार सिंह ने पंचपदी शिक्षा पर आचार्य दीदी जी को विस्तार रूप से बताया l कुल 14 सत्रों में तीन दिनों की कार्यशाला संपादित की गई, जिसमें गत सत्र के कमजोर बिंदुओं को वर्तमान सत्र में चुनौती के स्वरूप लिया गया, साथ ही साथ आगामी सत्र में विद्यालय की छोटी-छोटी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए शिक्षा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की योजना बनाई गयी। इस मौके पर विद्यालय समिति के सचिव अनुराग सिंह, आचार्य प्रदीप कुमार, विजय कुमार...