तीन दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी 17 से
मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शाकुन्तलम कला-संस्कृति मंच के तत्वावधान में तीन दिवसीय धरोहर राष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन 17, 18, 19 जुलाई को चित्रगुप्त एशोसिएशन, छाता चौक पर किया जायेगा। उद्घाटन कला व संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी, पद्मश्री श्याम शर्मा, (अंतरराष्ट्रीय कलाकार) और पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता करेंगे। यह जानकारी मंच के अध्यक्ष व निदेशक डॉ. मुकेश कुमार सोना ने बुधवार को दी।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देश के राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के 55 चित्रकारों की पेंटिंग के अलावा बिहार के 45 नवोदित कलाकारों की भी कृति इस प्रदर्शनी में रहेगी। 18 जुलाई को चित्रकला पर परिचर्चा होगी। 19 जुलाई को स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें शहर के विभिन्न स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.