तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह संपन्न, कोच एवं खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
हरिद्वार, अगस्त 30 -- जिला वुशु एसोसिएशन, डायनेमिक स्पोर्ट्स एकेडमी मिस्सरपुर और जन अधिकार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में चल रहा तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह रविवार को संपन्न हो गया। इस अवसर पर भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद फुटबॉल, एथलीट्स, वुशु, जूडो-कराटे और क्रिकेट खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों, कोच को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने की, संचालन डॉक्टर राधिका नागरथ ने किया। मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया सभी खिलाड़ियों को एक अच्छे दर्जे का खिलाड़ी बनने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह भी पढ़ें- Katihar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.