सिद्धार्थ, फरवरी 2 -- ककरहवा। क्षेत्र के झंगटी गांव के राम जानकी मंदिर परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी लगा तीन दिवसीय बाल कलाकारों का राम विवाह कार्यक्रम संपंन हुआ। कलाकारों ने धनुष खंडन, राम विवाह एवं परशुराम की भूमिका निभाकर पंडाल में दर्शकों को मोहित कर दिया। इस दौरान प्रभु श्रीराम का जयकारा लगता रहा। राम के किरदार में प्रवीन मणि त्रिपाठी, लक्ष्मण के किरदार में शैलेश मणि, परशुराम के किरदार में हर्षित मणि त्रिपाठी एवं रावण के किरदार में ध्रुप मणि त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान प्रवीन त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, चंदन मणि त्रिपाठी, अनूप मणि त्रिपाठी, महंत जितेन्द्र दास दुबे आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.