चाईबासा, जून 11 -- चाईबासा। स्वामी जी भक्त मंडल, चाईबासा की ओर से तीन दिवसीय राम कथा का आयोजन 13 से 15 जून तक किया जाएगा । यह आयोजन अमला टोला स्थित यह आयोजन स्थानीय खिरवाल बैंक्वेट हाल में किया जाएगा । मथुरा के कथावाचक स्वामी श्री हिमांशु जी महाराज श्री राम कथा कहेंगे। श्री राम कथा के साथ साथ कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएगी।कथा का समय संध्या 3 से 7 बजे तक रखी गई है । यह जानकारी निशा केडिया एवं किरण गोयल ने दी । उन्होंने बताया कि यह अधिक मास का महीना चल रहा है, इस अधिक मास के महीने के समापन में 15 जून को 33 ब्राह्मण जोड़े का विधिवत पूजा कर सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम को संचालित करने के लिए 7 सदस्यों की कोर कमेटी बनाई गई है, जिसमें निशा केडिया, किरण गोयल सतीश करनानी, गौरी शंकर चिरानिया, दिलीप अग्रवाल, गिरधारी पारीक ए...