घाटशिला, मई 15 -- घाटशिला। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वावधान में 17 से 19 मई तक जमशेदपुर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। पूरे जिले में आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। घाटशिला अनुमंडल के मारवाड़ी समाज सहित अन्य समुदायों के लोगों में भी महोत्सव को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन अबतक के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होगा। जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कार्यकारिणी सदस्य संजय अग्रवाल बंसल ने बताया कि राजस्थान महोत्सव केवल एक मेला नहीं, बल्कि राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, लोक कलाओं और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी संस्कृति और परंपराओं को ...