पूर्णिया, मार्च 20 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। जय बाबा दीना भद्री की जय घोष के साथ तीन दिवसीय राजकीय बाबा दीनाभद्री महोत्सव संपन्न हुआ। समापन समारोह में विधायक कृष्ण कुमार ऋषि,एसडीएम प्रमोद कुमार , एसडीपीओ शैलेश प्रीतम, थानाध्यक्ष संजय कुमार अधिवक्ता अमितेश सिंह आदि बाबा दीनाभद्री की पूजा-अर्चना की। विधायक सह सचेतक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि तीन दिनों तक यह इलाका बाबा दीनाभद्री संकीर्तन एवं भजन से गुंजायमान रहा। उन्होंने कहा कि हम अपने धर्म के बल पर ही टिके हुए हैं। आज हमने बनमनखी में चार महोत्सव लाकर अपने धर्म के कर्म का पालन किया है। इसका सुखद परिणाम आज हमारे सामने है। उन्होंने कहा की हमारी सभ्यता और संस्कृति विश्व में हर दृष्टिकोण से संपन्न संस्कृति रही है। तीन दिवसीय दीनाभद्री महोत्सव के समापन के दौरान महाप्रसाद खीर का वितरण किया गया। दीना...