तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ आज से
आगरा, जून 18 -- विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में आगरा विकास मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ शुक्रवार से होने जा रहा है। शिविर के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को पक्षी घर स्थित ग्राउंड में योग साधकों और युवाओं के लिए पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ महामंत्र नवकार एवं गायत्री मंत्र के सामूहिक जाप के साथ हुआ। पूर्वाभ्यास सत्र में पतंजलि पीठ के योगाचार्य वीरेंद्र आर्य शास्त्री ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वास्थ्यवर्धक योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान बताते हुए नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.