मथुरा, जुलाई 2 -- मथुरा, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2026 दो जुलाई से जनपद के 15 परीक्षा केन्द्रों पर दो, तीन और चार जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहले दिन उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा 12686 परीक्षार्थी देंगे। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने ने बताया कि उप्र शिक्षा चयन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- आज से तीन दिन चलेगी यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा पहले दिन 15 परीक्षा केन्द्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ)...