तीन दिवसीय यज्ञ व भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
हजारीबाग, अप्रैल 16 -- दारू प्रतिनिधि । दारू प्रखंड के दिगवार पंचायत अंतर्गत तुरीबार वनखंडी स्थित श्री संत सेवा आश्रम में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा भव्य एवं वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस पावन अवसर पर कई संत-महात्माओं की उपस्थिति में पूरे धार्मिक अनुष्ठान को विधिपूर्वक पूरा कराया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके साथ ही तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया। श्रद्धालुओं के उत्साह और आस्था से पूरा इलाका सराबोर नजर आया।गुरुवार को यज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। प्राण प्रतिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.