मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- फोटो सीएमएस पर सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरैया व पारू प्रखंड की सीमा पर स्थित तेजा डुमरी गांव में आयोजित तीन दिवसीय अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा डुमरी ब्रह्म स्थान परिसर से शुरू हुई, जिसमें 501 कलश यात्रियों सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।कलश यात्रा डुमरी, कुबौली और गोरीगांवा होते हुए गंडक नदी के तट तक पहुंची। वहां आचार्य लोकेश चौबे के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश यात्रियों ने विधि-विधान से जलबोझी की। इसके बाद श्रद्धालुओं का कारवां पुनः ब्रह्म स्थान परिसर पहुंचा। पूरे मार्ग में देवी-देवताओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। इस मौके पर सुनील कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह, संदीप सिंह, मनोज सिंह, उमेश सिंह, प्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.