कोडरमा, फरवरी 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर घोड़सिमर मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेला बुधवार को अपने तीसरे व अंतिम दिन शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। सुबह से ही शिव मंदिर में भक्तों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। पूरा मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में पारंपरिक आकर्षणों ने लोगों का मन मोह लिया। लकड़ी का झूला, कठघोड़ी और आसमान तारा जैसे झूले बच्चों और युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय रहे। वहीं सैकड़ों वर्षों से चली आ रही कुश्ती प्रतियोगिता का दंगल भी मेले का मुख्य आकर्षण बना रहा। इस दंगल में बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी ताक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.