बगहा, जून 22 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकिनगर स्थित महाचंदेश्वर शिव मंदिर के प्रांगण में 28 जून से 30 जून तक तीन दिवसीय महा गयात्री पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके आयोजक गायत्री परिवार के समाजसेवी रोशन कुमार हैं। इस महायज्ञ में मुख्य अतिथि के रूप में समादेष्टा महिला स्वाभिमान बटालियन निर्मला और वाल्मीकिनगर विधानसभा के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह होंगे। आयोजक रोशन कुमार ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र शांति,राज्य शांति , भारतवर्ष शांति, विश्व शांति के उद्देश्य से किया जा रहा है। ताकि सर्वत्र भाईचारा और विकास की गंगा बहे। क्षेत्र के लोगों से इस महायज्ञ में भारी संख्या में पहुंचकर इस यज्ञ मैं शामिल होने की अपील की गई है। इस महायज्ञ में सहयोगियों में अनिल गुप्ता, गोलू सिंह, नवीन गुप्ता, अमित सिंह...