तीन दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, बच्चों में उत्साह
गढ़वा, मार्च 16 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद कोलकाता के तत्वावधान में तीन दिवसीय भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन प्रखंड के स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय, राजी में किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 16 मार्च से 18 मार्च तक विशेष विज्ञान बस के माध्यम से आयोजित होगी। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि प्रखंड के सभी विद्यालयों के विद्यार्थी और शिक्षकों को इस विज्ञान प्रदर्शनी में आकर लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के लिए विज्ञान को समझने और नई तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का सुनहरा अवसर है।प्रदर्शनी में स्पेस टेक्नोलॉजी फॉर ह्यूमन वेलफेयर विषय के अंतर्गत अंतरिक्ष, उपग्रह, नेटवर्किंग सिस्टम, लाइव प्रसारण, ग्रह, पृथ्वी तथा ऑर्बिट जैसी महत्वपूर्ण वैज्ञानिक जानकारियों को मॉडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.