तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ
बिजनौर, जून 15 -- ग्राम सरकड़ा चकराजमल में गांव की सुख-शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना को लेकर तीन दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यज्ञ का मुख्य उद्देश्य गांव में सुख-शांति, सामाजिक सौहार्द, अच्छी वर्षा एवं जनकल्याण की भावना को प्रबल करना है। यज्ञ के अंतिम दिन पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.