मेरठ, मई 9 -- सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय बाल संस्कार योग शिविर का शनिवार को समापन हो गया। शिविर में छात्राओं को योग और प्राणायाम के विभिन्न अभ्यास कराए गए। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। भारतीय योग संस्थान के जिला प्रधान सुनील राघव, केंद्र प्रमुख अनीता शर्मा एवं शिक्षिका अंजलि मित्तल ने छात्राओं को सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया। इसके साथ ही त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार, पदोत्तानासन, पश्चिमोत्तानासन, हास्यासन, नेत्र सुरक्षा एवं योग निद्रा का भी अभ्यास कराया गया। प्राणायाम सत्र में कपालभाति, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। तीन दिवसीय शिविर के दौरान छात्राओं ने योग के महत्व और उसके लाभों के बारे में काफी कुछ सीखा तथा पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। यह भी पढ़ें- शिविर में बच्चों को कराया योगाभ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.