तीन दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ समापन
घाटशिला, सितम्बर 6 -- बहरागोड़ा। शनिवार को सांड्रा पंचायत भवन में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के सौजन्य से किसानों के लिए आयोजित तीन दिवसीय फसल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें ग्रामीण किसानों को बेहतर पैदावार, फसल सुरक्षा और जैविक खाद बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारियां दी गई। साथ ही कार्यक्रम के दौरान बहरागोड़ा के प्रखंड तकनीक प्रबंधक (बीटीएम) राज सरदार ने उपस्थित किसानों को निमास्त्र जैसे प्रभावी जैविक खाद तैयार करने और उसके सही उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, प्रशिक्षण के समापन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में सभी प्रशिक्षित किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: सांड्रा पंचायत भवन में आयोजित तीन दिवसीय फसल सुरक्षा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.