आदित्यपुर, अप्रैल 19 -- आदित्यपुर। नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में 21 अप्रैल से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। इस क्रम में सरस्वती, वैष्णो देवी, लक्ष्मी, महाकाल, शिव परिवार और हनुमान जी की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। कॉलेज के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने बताया कि 21 व 22 अप्रैल को दर्शन व पूजा का कार्यक्रम होगा। भक्त सुबह से शाम तक दर्शन कर सकेंगे और प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। 23 अप्रैल की सुबह आठ बजे से पूजा होगी। इसके बाद महाप्रसाद और दोपहर दो बजे से विशाल लंगर और रात में जागरण होगा। यह भी पढ़ें- रूकी में तीन दिनी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 21 से तीनों दिन कुछ न कुछ धार्मिक कार्यक्रम चलते रहेंगे। इसकी तैयारी मंदिर परिसर में जोर-शोर से की जा रही है। मंडप सजाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.