बलरामपुर, फरवरी 25 -- तुलसीपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में तीन दिवसीय आईयूसीडी एवं पीपीआईयूसीडी प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को कॉपर-टी/इंट्रा यूटेराइन डिवाइस (आईयूसीडी) को सही, सुरक्षित और कुशलतापूर्वक लगाने व निकालने की तकनीक में दक्ष बनाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने, गर्भनिरोधक परामर्श को सुदृढ़ करने तथा लाभार्थियों की भ्रांतियों को दूर करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण में आईयूसीडी को एक अत्यंत प्रभावी, सुरक्षित और दीर्घकालिक गर्भनिरोधक उपाय के रूप में प्रस्तुत किया गया, जो 5 से 10 वर्ष तक प्रभावी रहता है। विशेषज्ञों ने बताया कि एक बार लगवाने के बाद बार-बार ध्यान देने की आवश्यकता नहीं होती तथा हटात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.