महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की जनसंख्या गणना के लिए जिले में 70 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को पूरा हो गया। अब ये फील्ड ट्रेनर्स प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिलाधिकारी व प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने फील्ड ट्रेनर्स को जिम्मेदारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जनगणना के द्वितीय चरण को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरूप्रशिक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी डीएम ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक और प्रशासनिक आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण आधारभूत प्रक्रिया है। प्रशिक्षण में मिली जानकारी को गंभीरता से आत्मसात कर फील्ड ट्रेनर्स उसे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों तक प्रभावी ढंग से पहु...