चम्पावत, जुलाई 2 -- अल्मोड़ा। महर्षि विद्या मंदिर पपरशैली में तीन दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य बीबी भट्ट ने प्रतिभागियों को शिक्षण दक्षता में सुधार के लिए नवाचारी विचार सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। रिसोर्स पर्सन डॉ. निलेश उपाध्याय ने पीपीटी से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में बताया। उन्होंने बाल-केंद्रित शिक्षा, योग्यता आधारित अधिगम, मूल्य आधारित शिक्षा, गतिविधि आधारित शिक्षण, विद्यार्थियों के समग्र विकास पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...