बेगुसराय, फरवरी 2 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र खोदावंदपुर परिसर में आत्मा परियोजना के अंतर्गत समेकित कीट प्रबंधन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार को किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 36 किसानों ने भाग लिया। इसकी जानकारी देते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ रामपाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के सहायक प्राध्यापक कीट विज्ञान डॉ प्रमोद कुमार ने किसानों को खरीफ फसलों, रबी फसलों तथा सब्जी फसलों में समेकित कीट प्रबंधन के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। वरीय वैज्ञानिक ने बताया कि प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागी किसानों के लिए एक्सपोज़र विज़िट का आयोजन किया जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.