लखीमपुरखीरी, जून 18 -- केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर शहर के विलोबी मैदान में तीन दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत बुधवार को हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, भाजपा की प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने फीता काटकर प्रदर्शनी की शुरुआत की। प्रदर्शनी में कई विभागों ने अपने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने बच्चों का अन्नप्राशन और महिलाओं की गोदभराई कराई। लाभार्थियों का योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार मौजूद रहे। विलोबी मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी में करीब 25 विभागों ने अपने स्टाल लगाए। कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी में आयोजित इस प्रदर्शनी में स्टालों पर जाकर अतिथियों ने प्रदर्शनी देखी। प्रदर्शनी के दौरान बाल विकास पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर धात्री महिलाओं की गोदभर...