बागपत, मार्च 20 -- बड़ौत। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नववर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नगर पालिका के गांधी पार्क में आयोजित की गई। तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार की उपलब्धियां बताई गई। मुख्य रूप से खादी उत्पादन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली आदि प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। आम जनमानस ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सरकार की लाभकारी नीतियों को जाना।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...