जामताड़ा, अप्रैल 27 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर जामताड़ा प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार एवं प्रखंड सह अंचल अधिकारी अबीश्वर मुर्मू ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जनगणना किसी भी देश की विकास योजनाओं, संसाधनों के वितरण और प्रशासनिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार होती है। ऐसे में जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सभी कर्मियों का प्रशिक्षित एवं जागरूक होना आवश्यक है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें संबंधित कर्मियों को मकान सूचीकरण, परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.