गिरडीह, जून 28 -- डुमरी, प्रतिनिधि। 28 जून से शुरू हो रहे तीन दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान की तैयारी डुमरी प्रखंड में पूरी कर ली गई है। पहले दिन पोलियो बूथ में शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी जबकि दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। रेफरल अस्पताल डुमरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी डाक्टर राजेश महतो ने बताया कि अभियान को लेकर प्रखंड में 240 पोलियो बूथ बनाया गया है जबकि 480 कर्मियों को लगाया गया है। वहीं 50 सुपरवाइजर तथा 12 पोलियो वैन लगाए गए हैं। बताया कि 36556 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू यह भी पढ़ें- पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत आज यह भी पढ़ें- पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक आवश्य पिलाएं: डीसी...