तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 178 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा
गढ़वा, जून 28 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर से हुई। अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार और प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक ने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाकर किया। उक्त अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान के पहले दिन सीएचसी क्षेत्र के 178 बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। अभियान को सफल बनाने के लिए 37 सुपरवाइजर और 375 स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने के बाद अगले दो दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगे, ताकि कोई भी बच्चा इस महत्वपूर्ण टीकाकरण से वंचित न रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.