तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान आज से
लोहरदगा, जून 27 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड क्षेत्र में 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ शनिवार को माडल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंडरा में जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव करेंगे। चिकित्सा प्रभारी डा संजय कुमार ने बताया कि अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। 28 जून को बूथ दिवस के रूप में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, पंचायत भवनों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष बूथ स्थापित किए जाएंगे। वहीं 29 और 30 जून को स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू डा संजय कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया है कि अभियान के दौरान कोई भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.