हल्द्वानी, मई 26 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आगामी 29 से 31 मई तक 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता होने जा रही है। प्रतियोगिता की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। ताइक्वांडो एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव कमलेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के लगभग 15 अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी शिरकत करने हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। 500 से अधिक खिलाड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। प्रतियोगिता में सभी आयु वर्गों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...