सराईकेला, अप्रैल 13 -- खरसावां। खरसावां प्रखंड के बाघरायडीह गांव स्थित दुर्गा हरि मंदिर प्रांगण में आयोजित 16 प्रहर राधा-गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ विधिवत संपन्न हो गया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को गंधाधिवास के साथ हुई। इसके बाद शुक्रवार से राधा-गोविंद संकीर्तन आरंभ हुआ जो लगातार 16 प्रहर तक चलता रहा। रविवार को धूलौट के साथ यज्ञ का समापन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान बाघरायडीह गांव राधा-गोविंद के नाम से गूंजता रहा। संकीर्तन का आनंद लेने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जिससे मंदिर प्रांगण में मेले जैसा दृश्य बन गया। संकीर्तन में विभिन्न क्षेत्रों की मंडलियों ने भक्ति रस की धारा बहाई।इनमें नुन्दु संतोष प्रधान (बा...