मुंगेर, मार्च 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रीश्री प्रभात रंजन सरकार उर्फ आनंदमूर्ति जी के 105वां जन्मोत्सव पर जमालपुर में 36वें तीन दिवसीय विश्वस्तरीय एतिहासिक धर्म महासम्मेलन का आयोजन कल शुक्रवार यानि 13 मार्च से स्थानीय अमझर पहाड़ी की तराई स्थित आनंद सम्भूति मास्टर यूनिट, बाबा नगर परिसर में समारोहपूर्वक किया जाएगा। डीएमएस में हिस्सा लेने के लिए करीब 25 देशों के करीब 30 हजार आनंदमार्गी, समर्थक, अनुयायी जमालपुर पहुंचना शुरू हो गया है। यह जानकारी केन्द्रीय जन संपर्क सचिव आचार्य रामेंद्रानंद अवधूत, केन्द्रीय शिक्षा सचिव-1 आचार्य मधुव्रतानन्द अवधूत, केन्द्रीय आनन्द मार्ग राहत सचिव, सेक्टोरियल सचिव न्यूयार्क सेक्टर आचार्य अभिरामानन्द अवधूत, केन्द्रीय वित्त सचिव/सेक्टोरियल सचिव हांगकांग सेक्टर आचार्य शुभनिर्यासानन्द अवधूत, केन्द्रीय शिक्षा स...