बागेश्वर, अप्रैल 11 -- धरमघर, देवेंद्र पांडे। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाले धरमघर में तीन दिवसीय धरमघर महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है। महोत्सव में लोक कलाकारों के अलावा स्थानीय कलाकार भी भाग ले रहे हैं। स्कूली छात्र-छात्राओं समेत कलाकारों ने पारंपरिक परिधान पहनकर आकर्षक झांकी निकाली। गंगोलीहाट के विधायक फकी राम और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव दो जिलों की संस्कृतिक का गवाह बनेगा। महोत्सव संस्कृति संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। शनिवार को धरमघर महोत्सव की शुरुआत कलश यात्रा व झांकी के साथ हुई। तीन दिन तक चलने वाले महोत्सव कुमाऊं एवं गढ़वाल के प्रसिद्ध कलाकार एवं स्थानीय कलाकार भाग लेंगे। विधायक फकीर राम ने कहा कि सरकार महोत्सवों को बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। इ...