रांची, जनवरी 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू रविवार की शाम तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैदराबाद से विशेष विमान से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनके आगमन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, अभिलाष साहू, विनय सिन्हा दीपू, अमरेन्द्र कुमार सिंह, संजय कुमार, मेहुल दुबे सहित कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि के. राजू का यह दौरा संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष को और तेज करेगा। अपने दौरे के दौरान के. राजू मनरेगा बचाओ आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल होंगे। बापू वाटिका से लोकभवन तक पैदल मार्च और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.