तीन दिवसीय दिव्य रासलीला महोत्सव का शुभारंभ
मेरठ, मई 24 -- शास्त्री नगर स्थित पुराना के ब्लॉक रामलीला मैदान में राधा नाम परिवार संस्था के तत्वावधान में तीन दिवसीय दिव्य रासलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विनोद बाबा महाराज बरसाने वालों के सानिध्य में हुआ। महोत्सव का संचालन प्रिया शरण और गोकुल ठाकुर द्वारा किया गया । महोत्सव के पहले दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित माखन चोर और बाल्यकाल की ठिठोलियों की मनमोहक रासलीला का आनंद लिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत मंचन ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उद्घाटन ललित मोरल, पूर्व पार्षद सतीश गर्ग,पार्षद वीरेंद्र शर्मा ने किया। धीरज शर्मा, शोभित गुप्ता, राजेश राठी, अश्वनी शर्मा, सचिन गुप्ता, तुषार शर्मा, पवन सिंह, आशु पंडित, लक्ष्य शर्मा, एडवोकेट नीरज शर्मा, पवन ढिंगड़ा, पुष्पेंद्र, रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.