छपरा, मई 27 -- मशरक के सेरुकहां गांव में तीन दिनों तक नाटकों का मंचन संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से आयोजन मशरक, एक संवाददाता। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से सांस्कृतिक संस्था लोक पंच प्रखंड केसेरूकहां गांव में तीन दिवसीय दशरथ मांझी नाट्य महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 28 से 30 मई तक नियमित रूप से संध्या सात बजे से होगा।

पहला दिन महोत्सव के पहले दिन 28 मई गुरुवार को सर्किल थिएटर इन एजुकेशन फोरम, बिहार शरीफ द्वारा अविजित चक्रवर्ती निर्देशित नाटक मुनिया का ब्याह की प्रस्तुति की जाएगी। लोक पंच पटना के सचिव मनीष महिवाल ने बताया कि दूसरे दिन 29 मई को पंडित संतोष पचौरी के निर्देशन में रासलीला की प्रस्तुति होगी। साथ ही रंग रूप वैशाली ए...