मधेपुरा, जून 20 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधि। लश्करी पंचायत के बाड़ाटेनी नाथ बाबा स्थान में तीन दिवसीय त्रिकुंज यज्ञ भक्तिमय माहौल में शुक्रवार की संध्या संपन्न हुई।यज्ञ का शुभारंभ पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।

यज्ञ का कार्यक्रम तीन दिवसीय त्रिकुंज यज्ञ में तीन दिनों तक हरे राम,हरे कृष्ण की धुन पर नेपाल के तराई क्षेत्र से पधारे महिला कृतन मंडलियों के कलाकारों ने अपने गीत व संगीत की धुन पर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ तीन दिनों तक यज्ञ स्थल पर दिन - रात भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा।यज्ञ स्थल पर 51 देवी - देवताओं को स्थापित कर दिन - रात पूजा अर्चना करते रहे।यज्ञ स्थल पर तीनों तक पंडितों के द्वारा हवन अनवरत जारी रहा।

यज्ञ स्थल की रौनक यज्ञ स्थल पर दर्जनों दुकानें,खेल - तमाशे, ...