दुमका, मई 15 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से शिक्षकों की सतत क्षमता विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 12 मई से 14 मई तक तीन दिवसीय टीचर्स नीड असेसमेंट राउंड 03 कार्यक्रम का समापन गुरुवार को हो गया। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों के शैक्षणिक कौशल, विषयगत दक्षता और कक्षा संचालन क्षमता का आकलन किया गया। प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ को प्रखंड का केंद्र बनाया गया है, जहां प्रखंड के विभिन्न स्कूलों के शिक्षक पहुंचकर शिक्षक आवश्यकता आकलन (टीएनए) प्रक्रिया में भाग लिए।मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मर्शीला सोरेन, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी आनन्द शंकर मुर्मू, बीआरपी कृष्ण कांत मिश्रा, नाजिसूल हक, देवेश प्रताप किस्कू, छोटेलाल लोहरा, विनीत शेखर, सीआरप...