भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय भागलपुर जिला स्थापना दिवस का आयोजन सोमवार से बुधवार तक अंग संस्कृति भवन में होगा। इस समारोह में स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों की प्रभातफेरी, भागलपुर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, लोक नृत्य एवं लोक गायन प्रतियोगिता, संगीत संध्या, विभिन्न कार्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान, आर्टिस्ट कैम्प, फोटोग्राफी प्रदर्शनी, मंजूषा पेंटिंग प्रदर्शनी आदि विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता तथा लोक नृत्य एवं लोक गायन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाया गया है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.