बगहा, मई 12 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। कोरोना कल में शुरू किए गए चनपटिया स्टार्टअप जोन के उद्योगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सोमवार को स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम में बिहार स्टेट क्रेडिट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के दो सदस्य, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक तथा प्रोजेक्ट मैनेजर शामिल थे। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रोहित राज की जानकारी देते हुए बताया की निरीक्षण कार्य सोमवार से शुरू होकर तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान स्टार्ट अप जोन में फिलहाल संचालित किया जा रहे हैं सभी यूनिट का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उत्पादन की वस्तु, मांग, आपूर्ति, ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा, सुलभ बाजार, श्रम शक्ति, रोजगार के उपलब्ध साधन और वत्तिीय स्थिति आदि के बारे में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। यह भी पढ़ें- राज्य में औद्योग...