बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- जनगणना प्रारंभ करने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में 411 प्रशिक्षकों को 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षित किया गया। सोमवार को एलडीएवी इंटर कालेज परिसर में सुपरवाइजर तथा प्रगणकों को प्रशिक्षण देने का कार्य तहसीलदार संजय कुमार चार्ज अधिकारी के निर्देशन में प्रारंभ किया गया है। संजय कुमार ने बताया कि जनपद स्तर पर फील्ड ट्रेनर को इस ट्रेनिंग के लिए पारंगत किया गया था। 8 फील्ड ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण शिविर में प्रगणक तथा सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रगणक के रूप में शिक्षक, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, लेखपाल, ब्लॉक के सेक्रेटरी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 6 प्रगणक के ऊपर एक सुपरवाइजर कार्यरत रहेगा। यह भी पढ़ें- नगर पंचाय में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम...